वुड एडहेसिव्स बनाने वाली इस कंपनी ने 6 साल में दिया 21 गुना रिटर्न, ₹1 लाख बने ₹21 लाख

सिंथेटिक वुड एडहेसिव्स निर्माता कंपनी ज्योति रेजिन्स ऐंड एडहेसिव्स लिमिटेड ने पिछले 6 साल में 21 गुना रिटर्न दिया है। बीएसई के डेटा के अनुसार, इस अवधि में कंपनी के एक शेयर की कीमत ₹56 से बढ़कर ₹1224.80 पर पहुंच गई है। इस हिसाब से 6 साल पहले इसमें निवेश किए गए ₹1 लाख अब ₹21 लाख बन गए होंगे।