वोडाफोन आइडिया के शेयरों में बुधवार को 8% से अधिक की गिरावट आई है। कंपनी ने मंगलवार को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए थे जिसमें कंपनी का शुद्ध घाटा सालाना आधार पर ₹6,986 करोड़ से गिरकर ₹6,609 करोड़ पर आ गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू समान अवधि में ₹10,673.1 करोड़ से 4% बढ़कर ₹11,117 करोड़ पर पहुंच गया।