टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया का नेटवर्क गुरुवार की रात कुछ घंटों के लिए ठप पड़ गया। कंपनी ने कहा कि तकनीकी समस्या के कारण नेटवर्क में दिक्कत आई थी जिसे अब ठीक कर लिया गया है। डाउनडिटेक्टर के अनुसार, गुरुवार रात 12:30 बजे से 1 बजे के बीच 1,880 से अधिक यूज़र्स ने नेटवर्क में दिक्कत की शिकायत की थी।