वोडाफोन आइडिया को बचाने के लिए राहत पैकेज पर काम कर रही है सरकार: रिपोर्ट
टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (वीआई) के ₹83,000 करोड़ के एजीआर बकाए पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केंद्र सरकार कंपनी के लिए एक राहत पैकेज लाने पर विचार कर रही है। इसके तहत कैलकुलेशन में हुई गलतियों की जांच के साथ-साथ सरकार कंपनी पर ब्याज/जुर्माने को कम करने का प्लान बना सकती है।