रिपोर्ट्स के अनुसार, वोडाफोन आइडिया ने अपने 5G प्रीपेड टैरिफ में बढ़ोतरी का एलान कर दिया है। यह फैसला कंपनी की मौजूदा वित्तीय हालत सुधारने और देशभर में इसके 5G नेटवर्क के विस्तार को गति देने के इरादे से लिया गया है। फिलहाल वोडाफोन आइडिया की 5G सर्विस केवल कुछ ही शहरों और सर्कल्स में चालू है।