म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता वाले भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1600 से अधिक हो गई है। इस बीच भूकंप के चलते हुए नुकसान को दिखाने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। वीडियो में एक गगनचुंबी इमारत धराशायी होती दिख रही है जबकि एक अन्य वीडियो में एक ब्रिज टूटा नज़र आ रहा है।