अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का वीडियो सामने आया है जिसमें वह गोल्फ कार्ट से निकलते वक्त संघर्ष करते दिखे जिसके बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई गई। वीडियो में 78-वर्षीय ट्रंप पैर को घसीटते हुए दिखे। एक X यूज़र ने कहा, "बुढ़ापे में ऐसा होता है।" हालांकि, प्रवक्ता स्टीवन चेंग ने उनके खराब स्वास्थ्य की खबर को खारिज किया।