वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के 8 बजटों के साथ उनकी तस्वीर हुई वायरल
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के 8 बजटों के साथ उनकी तस्वीरों का एक कोलाज वायरल हो गया है। निर्मला सीतारमण के इस कोलाज में बजट के दिन उनके द्वारा पहनी गई अलग-अलग साड़ियां भी दिखाई गई हैं। गौरतलब है कि सीतारमण ने बजट 2025-26 पेश करते समय मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी पहनी।