वित्त मंत्री से विवाद के कारण शक्तिकांत दास ने छोड़ा RBI गवर्नर का पद: TMC
टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने सोमवार को लोकसभा में आरोप लगाया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से विवाद के कारण भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को अपना पद छोड़ना पड़ा। उन्होंने कहा कि आरबीआई रेपो रेट में बदलाव नहीं करना चाहता था लेकिन वित्त मंत्री इसे कम करने पर ज़ोर दे रही थीं।