नेटवर्क18 मीडिया ऐंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड ने 31-मार्च को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष 2024-25 में 4.3% बढ़कर ₹1,896 करोड़ की कमाई की है। वहीं, कंपनी का एबिटा (वह कमाई जिसमें उधार, टैक्स व कर्ज़ की लागत शामिल होती है) लगभग दोगुना ₹33 करोड़ रहा है। पिछले वर्ष के मुकाबले कंपनी की ऑपरेटिंग कॉस्ट 3% बढ़कर ₹508 करोड़ हो गई है।