वित्त वर्ष 2026 में भारतीय एयरलाइंस को हो सकता है ₹10,500 करोड़ तक का नुकसान: रिपोर्ट
'न्यूज़बाइट्स' के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय एयरलाइंस को ₹9,500-10,500 करोड़ तक का नुकसान हो सकता है जो पिछले वित्त वर्ष से दोगुना है। बकौल रिपोर्ट, यात्रियों की धीमी वृद्धि और वैश्विक तनाव इसके सबसे बड़े कारण हैं। वहीं, आईसीआरए ने इस वर्ष घरेलू हवाई यात्रा वृद्धि के अपने पूर्वानुमान को 7-10% से घटाकर केवल 4-6% किया है।