वंतारा को मिली राहत, SC ने SIT रिपोर्ट स्वीकार करते हुए हाथी के स्थानांतरण को ठहराया सही
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर से 36 वर्षीय हाथी महादेवी को रिलायंस फाउंडेशन द्वारा संचालित वन्यजीव केंद्र वंतारा (गुजरात) पशु बचाव केंद्र भेजे जाने के मामले में कहा कि अगर प्रक्रिया सही रही तो स्थानांतरण गलत नहीं है। कोर्ट ने SIT की रिपोर्ट स्वीकार की जिसमें बताया गया कि अधिकारियों ने सभी नियमों और कानून का पालन किया है।