ओल्ड-टैक्स रिजीम में टैक्सपेयर्स को एचआरए, होम लोन, 80सी, 80डी जैसे डिडक्शन का लाभ मिलता है जबकि न्यू-टैक्स रिजीम में यह छूट उपलब्ध नहीं होती। टैक्स एक्सपर्ट गोपाल बोहरा के मुताबिक, किसी सैलरीड व्यक्ति की डिडक्शन ₹8-लाख से कम है तो उसके लिए न्यू-टैक्स रिजीम जबकि किराया/होम लोन जैसी बड़ी डिडक्शन क्लेम करने वालों के लिए ओल्ड-टैक्स रिजीम बेहतर होती है।