वेदांता का शेयर 6% उछला, 52 वीक के नए हाई पर पहुंचा; नुवामा को ₹800 के पार जाने की उम्मीद

अनिल अग्रवाल की माइनिंग कंपनी वेदांता लिमिटेड के शेयर बुधवार को कारोबार के दौरान 6.42% उछलकर ₹678.10 के स्तर पर पहुंच गए। यह शेयर का 52-सप्ताह का नया उच्च स्तर है। यह तेज़ी ब्रोकरेज फर्म नुवामा द्वारा शेयर पर 'बाय' रेटिंग बरकरार रखते हुए प्राइस टारगेट को पहले के ₹686 से 18% बढ़ाकर ₹806 किए जाने के बाद आई है।