वेदांता ने फिर बढ़ाई डीमर्जर के लिए डेडलाइन, जानें कारण
अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाली माइनिंग कंपनी वेदांता लिमिटेड ने अपने डीमर्जर के लिए डेडलाइन को 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दी है। कंपनी का कहना है कि डीमर्जर पर नैशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) और सरकारी अधिकारियों से मंज़ूरी अभी भी पेंडिंग है। गौरतलब है, इससे पहले डेडलाइन 31 मार्च 2025 से बढ़ाकर 30 सितंबर 2025 की गई थी।