शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर कटाक्ष करते हुए कहा, "वंदे भारत की कुछ नई रील्स जल्द ही आने वाली हैं।" शनिवार रात को मची इस भगदड़ में 18 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए हैं।