वंदे भारत के यात्री अब सफर के दौरान बिना प्री-बुकिंग के ट्रेन में खाना खरीद सकेंगे। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, "अक्सर ऐसा होता है...यात्री टिकट बुकिंग के समय खाने का विकल्प नहीं चुनते...लेकिन यात्रा के दौरान उन्हें इसकी ज़रूरत महसूस होती है…अब…जिन्होंने प्री-बुकिंग नहीं की है…वे भी ट्रेन में सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन का लाभ उठा सकते हैं।"