वंदे भारत ट्रेन में परोसे गए सांभर में शख्स को मिले ज़िंदा कीड़े, कॉन्ट्रैक्टर पर लगा जुर्माना
तमिलनाडु के तिरुनेलवेली से चेन्नई जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे शख्स को शनिवार को ट्रेन में परोसे गए सांभर में कथित तौर पर ज़िंदा कीड़े मिले। इसके बाद रेलवे ने शख्स की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कॉन्ट्रैक्टर पर ₹50,000 का जुर्माना लगाया है। कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है।