inshorts

वंदे भारत में परोसे गए वड़े में यात्री को मिला जंग लगा लोहे का बड़ा बोल्ट, IRCTC ने दी प्रतिक्रिया

बेंगलुरु से बेलगावी जा रही वंदे भारत ट्रेन में खाने के लिए परोसे गए वड़े में एक यात्री को जंग लगा लोहे का बड़ा बोल्ट मिला है। यात्री ने X पर शिकायत करते हुए इसे खाने की गुणवत्ता में बड़ी लापरवाही बताया। IRCTC ने जवाब देते हुए कहा कि सेवा-प्रदाता के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई है।