वंदे भारत स्लीपर में न Takal, न वेटिंग; कन्फर्म टिकट कैंसिल पर कितना कटेगा पैसा?

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में तत्काल, RAC और वेटिंग टिकट की सुविधा नहीं मिलेगी। ट्रेन में कुल 823 बर्थ उपलब्ध होंगी और इसमें केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्री ही सफर कर सकेंगे। टिकट कैंसिल कराने पर 72-घंटे से पहले किराये का 25% और 72 से 8-घंटे पहले 50% कटेगा। वहीं, 8-घंटे से कम समय बचने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा।