कश्मीर में वंदे मातरम को लेकर विवाद के बीच मौलाना अब्दुल रशीद दाऊदी ने धार्मिक गुरुओं से स्पष्ट फतवा जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत गाना और उसके सम्मान में प्रोटोकॉल के तहत खड़ा होना अलग बातें हैं। दाऊदी के मुताबिक, बिना इबादत की नीयत खड़ा होना गुनाह नहीं है।