नीमकाथाना (राजस्थान) में विदाई के समय दूल्हे ने दहेज़ में ₹5 लाख और बुलेट बाइक की डिमांड कर डाली जिसके बाद 21-वर्षीय दुल्हन ने उसके संग जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद दुल्हन पक्ष ने मामले में केस दर्ज करवा दिया जिसके बाद दुल्हे सहित 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। बकौल रिपोर्ट्स, दुल्हा आईटीबीपी में सिपाही है।