inshorts

दुल्हन की विदाई के समय चावल फेंकने की रस्म का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की मान्यता

हिंदू विवाह परंपरा में दुल्हन की विदाई के समय मायके की ओर चावल फेंकने की रस्म निभाई जाती है। मान्यता है कि बेटी ऐसा करके अपने माता-पिता के घर की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करती है। चावल को शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस रस्म को माता-पिता के प्रति आभार जताने का प्रतीक माना जाता है।