गोरखपुर (यूपी) में वृद्धाश्रम में मरी बुज़ुर्ग महिला के बेटे ने घर में शादी होने का हवाला देकर कहा कि लाश को चार दिन डीप फ्रीज़र में रख दिया जाए। बाद में उसके बड़े बेटे ने शव को ज़मीन में गड़वा दिया और कहा कि शादी के बाद चार दिन गुज़रने पर शव बाहर निकाल कर अंतिम संस्कार किया जाएगा।