विद्रोही संघर्ष के बीच कॉन्गो की जेल में रेप के बाद ज़िंदा जलाई गईं सैकड़ों महिलाएं

अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो में रवांडा समर्थित समूह द्वारा जारी विद्रोह के बीच विद्रोहियों ने जेल में सैकड़ों महिला कैदियों को कथित तौर पर बलात्कार के बाद ज़िंदा जला दिया है। गौरतलब है, एम23 विद्रोही समूह एथनिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों, तुत्सी शरणार्थियों की वापसी समेत कई मुद्दों को लेकर कॉन्गो सरकार के खिलाफ विरोध कर रहा है।