विदेशी निवेशकों ने 2025 में अब तक भारतीय बाज़ारों से निकाले ₹1 लाख करोड़

एनएसडीएल के आंकड़ों के मुताबिक, 2025 के शुरुआती डेढ़ महीनों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय बाज़ारों से लगभग ₹1 लाख करोड़ निकाले हैं। 10 फरवरी से 14 फरवरी के बीच एफपीआई ने ₹13,930.48 करोड़ के भारतीय शेयर बेचे हैं। जनवरी में भारी बिकवाली के दौरान एफपीआई ने भारतीय शेयर बाज़ार से ₹78,027 करोड़ निकाले थे।