विदेशी निवेशकों ने 3 दिनों में भारतीय शेयर बाज़ार में किया ₹11,113 करोड़ का निवेश

विदेशी निवेशकों ने पिछले 3 दिनों में भारतीय शेयर बाज़ार में ₹11,113 करोड़ का निवेश किया। इससे पहले विदेशी निवेशकों ने 2 महीने तक बिकवाली की थी और ₹1,55,730 करोड़ निकाले थे। विदेशी निवेशकों ने 25 नवंबर को ₹9,947 करोड़ और 26 नवंबर को ₹1,157 करोड़ निवेश किए। घरेलू निवेशकों ने बीते तीन दिनों में ₹7,516 करोड़ के शेयर बेचे।