नवंबर के पहले हफ्ते में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय शेयर बाज़ार से भारी बिकवाली की है। एनएसडीएल के आंकड़ों के मुताबिक, एफपीआई ने 3-7 नवंबर के बीच कुल ₹13,740 करोड़ बाज़ार से निकाले। इस दौरान इक्विटी बाज़ार पर सबसे ज्यादा असर पड़ा जहां से लगभग ₹12,500 करोड़ निकाले गए। सबसे ज़्यादा बिकवाली सोमवार और शुक्रवार को देखी गई।