डिपॉज़िटरी के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाज़ार से ₹34,574 करोड़ निकाले हैं। एफपीआई ने जनवरी में ₹78,027 करोड़ निकाले थे और इस तरह 2025 के पहले 2-माह में एफपीआई ₹1,12,601 करोड़ निकाल चुके हैं। वैश्विक व्यापार व कंपनियों की आय को लेकर चिंता के बीच एफपीआई लगातार बिकवाल बने हुए हैं।