inshorts

विदेशी निवेशकों ने बढ़ाया बाज़ार पर दबाव, बेच डाले ₹16000 करोड़ के शेयर; आगे सुधरेंगे हालात?

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाज़ार से ₹16,422 करोड़ की निकासी की है। इस बिकवाली के पीछे अमेरिकी सरकार के नए नीतिगत उपाय और मूल्यांकन को लेकर बढ़ती चिंताएं मानी जा रही हैं। वहीं, विश्लेषकों का कहना है कि हालात अभी दबाव वाले हैं मगर मौजूदा बिकवाली का दौर जल्द पलट सकता है।