विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च के पहले सप्ताह में भारतीय शेयर बाज़ार से ₹24,753 करोड़ निकाले हैं। नैशनल सिक्योरिटीज़ डिपॉज़िटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अबतक एफपीआई बाज़ार से ₹1.37 लाख करोड़ निकाल चुके हैं। विश्लेषकों के अनुसार, भारत समेत कई देशों पर अमेरिका के रिसीप्रोकल टैरिफ लगाने की घोषणा से मार्केट सेंटिमेंट प्रभावित हुआ है।