नैशनल सिक्योरिटीज़ डिपॉज़िटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय शेयर बाज़ार में मार्च के पहले सप्ताह में ₹24,753 करोड़ की शुद्ध बिकवाली की है। वहीं, वर्ष-2025 में विदेशी निवेशकों ने बाज़ार से अबतक ₹1,37,354 करोड़ की निकासी की है। बकौल रिपोर्ट, लगातार बिकवाली/निकासी के पीछे कंपनियों की कमज़ोर कमाई व अनुमानित धीमी जीडीपी वृद्धि है।