नेपाल का 'पोखरा' विदेशी पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक माना जाता है। यहां मौजूद डेविस वॉटर फॉल, नेपाल की दूसरी सबसे बड़ी झील फेवा झील, पोखरा शांति स्तूप और सारंगकोट गांव घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। इसके अलावा फेवा झील देखने आने वाले लोग ताल बाराही मंदिर भी जा सकते हैं।