inshorts

विदेशी मीडिया ने अनंत सिंह की बेटी की शादी को लेकर क्या लिखा?

बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी के शादी समारोह को विदेशी मीडिया ने भी कवर किया है। बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में इसे 'शाही शादी' करार दिया जबकि ब्रिटिश अखबार 'द गार्जियन' ने लिखा, "भारत के सबसे गरीब राज्य में...नेता ने बेटी की शादी में बुलाए 4,00,000 मेहमान।" वहीं, डेली मेल ने समारोह का खर्च ₹70-75 करोड़ बताया।