inshorts

विदेशी यूट्यूबर से उदयपुर में ऑन कैमरा 'वन लिप किस प्लीज' कहने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार

थाई यूट्यूबर 'जस्टकेथ' को उदयपुर में परेशान करते हुए ऑन कैमरा 'वन किस...लिप किस प्लीज़' कहने वाले ऑटो ड्राइवर आफताब को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान यूट्यूबर असहज नज़र आईं और 'नो...नो' कहती रहीं। गिरफ्तारी के बाद आफताब ने हाथ जोड़कर माफी मांगी। पुलिस ने पर्यटकों की सुरक्षा-सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।