विदेश नीति कैसी होगी ये हमारे लोगों के हितों से तय होगी: भारत-बांग्लादेश के रिश्ते पर तारिक रहमान
बांग्लादेश नैशनलिस्ट पार्टी के प्रमुख और बांग्लादेश के भावी प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने भारत-बांग्लादेश के संबंधों पर पूछे गए सवाल का जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "हमारे लिए बांग्लादेश और बांग्लादेश के लोग पहली प्राथमिकता हैं...विदेश नीति बांग्लादेशियों के हितों को...ध्यान में रखते हुए तय होगी।" बकौल रिपोर्ट्स, वह शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुला सकते हैं।