भारतीय कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल ने इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ में 500 से अधिक रन बना लिए हैं। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के अनुसार, 55 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब विदेश में एक टेस्ट सीरीज़ में दो भारतीय बल्लेबाज़ों ने 500 से अधिक रन बनाए हैं। 1970-71 में ऐसा सुनील गावस्कर और दिलीप सरदेसाई ने किया था।