inshorts

विदेशियों ने गंगा किनारे साफ किया प्लास्टिक कचरा, 'भारतीय कब करेंगे?' सवाल पर छिड़ी बहस

ऋषिकेश में विदेशी महिलाओं ने गंगा किनारे गंदगी देखकर खुद सफाई शुरू कर दी जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। उन्होंने प्लास्टिक की पन्नियां और अन्य कचरा समेटा। 'भारत के लोग ऐसा कब करेंगे?' सवाल को लेकर ऑनलाइन बहस छिड़ गई। एक व्यक्ति ने लिखा, "हर भारतीय को शर्मिंदा करने वाली खबर।" एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, "अनपढ़ों का देश।"