लोकसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि विदेश से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहलगाम न जाकर बिहार में चुनावी जनसभा करने चले गए। इसपर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें टोका और कहा कि वह केवल तथ्यात्मक बातें रखें। लोकसभा में रक्षामंत्री ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर विपक्ष के सवालों का जवाब दिया।