विदर्भ ने रचा इतिहास, सौराष्ट्र को हराकर पहली बार जीती विजय हज़ारे ट्रॉफी
विदर्भ क्रिकेट टीम ने रविवार को इतिहास रचते हुए पहली बार विजय हज़ारे ट्रॉफी 2025-26 का खिताब अपने नाम किया है। विदर्भ ने सौराष्ट्र को 38 रनों से मात दी। फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए विदर्भ ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 317 रन का स्कोर खड़ा किया जबकि सौराष्ट्र की टीम 279 रन पर सिमट गई।