विदहोल्डिंग टैक्स खत्म करने का विचार कर रही सरकार, क्या होगा इसका असर?
सरकार और आरबीआई विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए सरकारी बॉन्ड पर लगने वाले विदहोल्डिंग टैक्स को खत्म या कम करने पर विचार कर रही है। विदेशी निवेशकों को भारतीय बॉन्ड पर मिलने वाले ब्याज़ पर लगने वाला टीडीएस विदहोल्डिंग टैक्स कहलाता है जो फिलहाल 20% है। एक्सपर्ट के मुताबिक, विदहोल्डिंग टैक्स देश में पैसा आने में रुकावट है।