विधानसभा चुनावों के एलान के बाद उप-चुनावों का एलान करना भूले सीईसी, बोले- सॉरी, सॉरी, सॉरी

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान करने के बाद विधानसभा और लोकसभा उप-चुनावों का एलान करना भूल गए। बाद में अपनी गलती मानते हुए उन्होंने कहा, "ओके...सॉरी, सॉरी, सॉरी। उप-चुनाव भी होने हैं।" आयोग ने 15 राज्यों की 50 लोकसभा-विधानसभा सीटों पर उप-चुनावों का एलान किया है।

Load More