विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र में 9.63 करोड़ व झारखंड में 2.6 करोड़ मतदाता करेंगे वोट

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान करते हुए दोनों राज्यों के मतदाताओं के आंकड़े जारी किए हैं। बकौल चुनाव आयोग, महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर कुल 9.63 करोड़ मतदाता हैं जिनमें 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिला मतदाता हैं। झारखंड में 81 विधानसभा सीटों पर कुल मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है।

Load More