विधवा का यूपी में प्रेमी ने झोलाछाप डॉक्टर से कराया गर्भपात, मौत होने पर नाले में फेंका शव
ग्रेटर नोएडा (यूपी) से लापता चल रही एक विधवा महिला का बुलंदशहर में एक नाले में शव मिला है। पुलिस के अनुसार, महिला के गर्भवती होने पर उसके प्रेमी ने बुलंदशहर में एक झोलाछाप डॉक्टर से गर्भपात कराया जहां अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद प्रेमी और 'डॉक्टर' ने शव को नाले में फेंक दिया था।