वेनेज़ुएला में दूध-ब्रेड जितना सस्ता है सोना, कितनी है 24 कैरेट सोने की कीमत?

वेनेज़ुएला में आर्थिक संकट और करेंसी डीवैल्युएशन की वजह से सोना दूध-ब्रेड जितना सस्ता है। भारत में जहां 24-कैरेट का सोना ₹13,800/ग्राम के आसपास बिक रहा है तो वेनेज़ुएला में एक ग्राम सोने की कीमत 620 वेनेज़ुएला बोलिवर (₹172) है। रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के कार्यकाल में बड़ी मात्रा में सोना वेनेज़ुएला से बाहर भेजा गया था।