भरतपुर (राजस्थान) पुलिस ने एक फरार वॉन्टेड अपराधी पर 25 पैसे का इनाम रखने का कारण बताया है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने अपराधी को अपमानित करने व उसे उसकी 'हैसियत' बताने के लिए ऐसा किया है। 48-वर्षीय खूबीराम जाट नामक इस अपराधी की पुलिस मारपीट, हत्या के प्रयास व एससी-एसटी ऐक्ट मामले में तलाश कर रही है।