विनेश की अगवानी करते समय भारतीय ध्वज वाले पोस्टर पर खड़े दिखे बजरंग पुनिया; हुई आलोचना
रेसलर बजरंग पुनिया का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर रेसलर विनेश फोगाट की अगवानी करते समय भारतीय ध्वज वाले पोस्टर पर खड़े दिख रहे हैं। इसे लेकर कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने पुनिया की आलोचना की। एक यूज़र ने लिखा, "राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए।"