विनेश फोगाट एशियाई खेलों के लिए क्वॉलीफाई करने में रहीं नाकाम, ट्रायल्स में मिली हार
पहलवान विनेश फोगाट एशियाई खेलों की दौड़ से बाहर हो गई हैं। शनिवार को दिल्ली में हुए एशियाई खेल 2026 के चयन ट्रायल्स में महिला 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में उन्हें मीनाक्षी गोयत से 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि विनेश ने लगभग 2 साल बाद कुश्ती में वापसी की है।