विनेश फोगाट को उनके गांव में गोल्ड मेडल पहनाकर किया गया सम्मानित
पेरिस ओलंपिक्स में अयोग्य घोषित होने के बाद लौैटीं रेसलर विनेश फोगाट को हरियाणा में उनके पैतृक गांव बलाली में गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया है। विनेश ने भव्य स्वागत पर कहा, "उन्होंने (ओलंपिक्स) गोल्ड मेडल नहीं दिया तो क्या हुआ। हमारे अपनों ने हमें गोल्ड से भी ऊपर नवाज़ा है। हज़ारों गोल्ड मेडल...इस मान-सम्मान के आगे फीके हैं।"