मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बीसीसीआई के आधिकारिक मर्चेंडाइज स्टोर से ₹6.52 लाख की 261 जर्सी चुराने के आरोप में एक 44 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, गार्ड ने ऑनलाइन जुए की अपनी लत को पूरा करने के लिए ये जर्सियां बेचीं। प्रत्येक जर्सी की कीमत करीब ₹2,500 है जो अलग-अलग टीमों की थीं।